Posts

Showing posts from July, 2020

शिवरात्रि का व्रत कैसे रखे और किन-किन बातों का ध्यान रखे

Image
महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि को भगवान शिव की आराधना का मुख्य त्योहार माना जाता है। शिव को महाशिवरात्रि बहुत प्रिय है। शिवपुराण के ईशान संहिता के अनुसार, इस दिन ही शिव करोड़ों सूर्य के समान प्रभाव वाले रूप में अवतरित हुए थे। मान्यता है कि इसी दिन उनका और माता पार्वती का विवाह भी हुआ था। शिव का आर्शीवाद पाने के लिए भक्त व्रत भी रखते हैं। महाशिवरात्रि पर व्रत रखने का एक अलग ही महत्व है। आज हम आपको पावन महाशिवरात्रि पर्व के व्रत और उसमें किए जाने वाले विशेष भोजन से जुड़ी खास बातों के बारे में बताएंगे। व्रत के दौरान क्या आहार लेना चाहिए व्रत में विशेष भोजन किया जाता है। व्रत के समय संभव हो तो जूस का सेवन करना चाहिए, इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। शरीर दैनिक कार्यों को करने में सक्षम रहता है। सुबह के समय फलाहार करना चाहिए। फलाहार में संतरा, खीरा, पपीता, सेब आदि फल ले सकते हैं। महाशिवरात्रि के व्रत में भी सात्विक भोजन खाना चाहिए। अगर स्वास्थ्य संबंधी समस्या न हो तो बिना नमक के भी यह व्रत किया जा सकता है। वरना सेंधा नमक का सेवन किया जा सकता है। इसलिए इसका प्रयोग कर सकते हैं। इस...