रक्षाबंधन का त्यौहार
रक्षाबंधन का त्यौहार रक्षाबंधन का त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है इसके पहली वाली पूर्णिमा गुरु-पूर्णिमा थी, जो गुरु और शिक्षकों को समर्पित थी तो इस पूर्णिमा को श्रावण-पूर्णिमा कहते हैं रक्षाबन्धन एक हिन्दू व जैन त्योहार है रक्षाबन्धन में राखी या रक्षासूत्र का सबसे अधिक महत्त्व है राखी कच्चे सूत जैसे सस्ती वस्तु से लेकर रंगीन रेशमी धागे, तथा सोने या चाँदी जैसी मँहगी वस्तु तक की हो सकती है। रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते का प्रसिद्ध त्योहार है, रक्षा का मतलब सुरक्षा और बंधन का मतलब बाध्य है।रक्षाबंधन के दिन बहने भगवान से अपने भाईयों की तरक्की के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। राखी सामान्यतः बहनें भाई को ही बाँधती हैं परन्तु ब्राह्मणों, गुरुओं और परिवार में छोटी लड़कियों द्वारा सम्मानित सम्बंधियों (जैसे पुत्री द्वारा पिता को) भी बाँधी जाती है कभी-कभी सार्वजनिक रूप से किसी नेता या प्रतिष्ठित व्यक्ति को भी राखी बाँधी जाती है। रक्षाबंधन के दिन बाजार मे कई सारे उपहार बिकते है, उपहार और नए कपड़े खरीदने के लिए बाज़ार मे लोगों की सुबह से शाम तक भीड होती है। घर मे मे...